देशभर में होली के रंगों का त्योहार को लेकर खुशियों का मौहाल छाया हुआ रहता है, लेकिन पक्के रंगों से होली खेलने का अलग ही मजा मिलता है. लेकिन होली खत्म होने के बाद चेहरे और हाथों में पक्का रंग चढ़ा छूट नहीं पता है. तो आइए जानते है कैसे गायब करे इस पक्के रंगों को...
होली खेलने के बाद अगर आपके चेहरे पर पक्का रंग चढ़ गया है तो सरसों के तेल में आधा नींबू निचोड़ ले.
फिर इसे त्वचा में लगी रंगो की जगह पर हल्के हाथों से मालिश कर लें. इससे मौजूद नींबू में सिट्रिक एसिड ब्लीचिंग एजेंट का काम हो जाता है और चेहेरे से रंग निकाल जाते है.
होली खेलने के बाद त्वचा में रंग चढ़ हुआ है तो दो चम्मच बेसन में थोड़ा सा दही और चुटकी सा हल्दी मिलकर, चेहरे पर लगा लें फिर जब यह हल्का सूखने के बाद हाथों को रगड़ ले, इससे रंग पूरी तरह से निकाल जाता है.
अगर होली खेलने के बाद रंग गहरे तहर से जम गया है, तो मुल्तानी मिट्टी का पैक लगा लें.
इसके साथ ही गुलाब जल को मिलकर लगाना है. इस पैक से पूरी तरह सूखने से पहले ही चेहरे को धो लें. रंग पूरी तरह से निकाल जाएगा.
होली खेलने के बाद अगर रंग को हटाने के लिए खीरे का रस निकलकर उससे थोड़ा शहर मिला लें.
इसे रुई की मदद से चेहरे पर लगा लें, खास कर ये धांसू तरीका उन लोगो के लिए है जिनकी त्वचा बहुत सेंसिटिव है. और इस तरीके से रंग भी आसानी से निकाल जाता है.