4 मार्च को पूरा देश रंगों का त्योहार मानाने वाला है, वास्तु शास्त्र की मानें तो होली केवल रंग खेलने का दिन नहीं है, बल्कि यह समय अपने जीवन और घर से नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालने का समय भी होता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप चाहते हैं कि इस बार होली पर लक्ष्मी जी का आगमन हो और घर में खुशहाली आए, तो होली की साफ-सफाई के दौरान कुछ चीजों को घर से जरूर बाहर करें.
अक्सर घर के किसी कोने या सीढ़ियों के नीचे पुराना कबाड़, अखबार की रद्दी या पुराने लोहे के सामान को जमा कर देते हैं. वास्तु में इसे बहुत बड़ा दोष माना गया है. यह घर के सदस्यों के मन में उलझन पैदा करता है.
दीवार पर टंगी बंद घड़ी वास्तु के अनुसार 'ठहरे हुए समय' का प्रतीक है. यह आपकी तरक्की और सौभाग्य को रोक सकती है. वास्तु के मुताबिक बंद घड़ी से घर के लोग आलसी होने लगते हैं.
लोग घर के अंदर तो साफ-सफाई कर लेते हैं, लेकिन छत पर फालतू सामान और कचरा छोड़ देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, गंदी छत घर के मुखिया के मान-सम्मान और करियर पर बुरा असर डालती है.
अगर आपके किचन या बाथरूम का कोई नल लगातार टपक रहा है, तो यह केवल पानी की बर्बादी नहीं, बल्कि धन की बर्बादी भी है.वास्तु में पानी का बहना 'पैसे के बहने' के समान माना जाता है. इससे बेवजह के खर्चे बढ़ते हैं.
अलमारी में रखे वो कपड़े जो सालों से नहीं पहने गए या फट चुके हैं, वे नकारात्मकता का केंद्र होते हैं. ये पुराने कपड़े आपके मन में पुरानी कड़वी यादों को बनाए रखते हैं और नई शुरुआत नहीं करने देते.
ऐसे में आप इस होली में अगर ये सब है और पैसे, और जिंदगी हो रहा बर्बाद तो आप भी इस वास्तु शास्त्र के टिप्स को होली से पहले जरूर कर लें.