चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत के साथ हिंदू नववर्ष शुरू हो रहा है इसे नव संवत्सर भी कहा जाता है.
आज 19 मार्च से हिंदू नववर्ष शुरू हो रही है और यह 'विक्रम संवत 2083' होगा. इसका नाम रौद्र संवत्सर होगा, गुरु बृहस्पति राजा और मंगल मंत्री होंगें.
हिंदू नववर्ष की शुरुआत पर पहले दिन कुछ कैसे काम करना चाहिए, जिससे साल भर जीवन में सकारत्मकता और सुख-समृद्धि बनी रहे.
हिंदू नववर्ष के पहले दिन स्नान करके इज़्जत देव की पूजा अर्चना करें और जीवन में सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें.
नववर्ष के पहले दिन किसी भी भगवान का ध्यान करके मन्त्रों का जाप करें, गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय का जाप कर सकते हैं.
पहले दिन किसी गरीब और जरूरतमंद लोगों को दान करें, आज पीली चीज दाल, हल्दी, केला, पीले वस्त्र, गुड़, केसर का दान बेहद शुभ है.
नया साल नई शुरुआत और नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है इस दिन किसी नए काम का संकल्प जरूर लें.
हिंदू नववर्ष के पहले दिन परिवार के साथ श्री रामचरितमानस के अरण्यकाण्ड का पाठ जरूर करें.