यूरिक एसिड का बढ़ना और जोड़ों, हाथ और पैरों की उंगलियों के आसपास जमना भयानक दर्द की वजह बनता है। इससे पीड़ित लोगों के लिए चलना-फिरना और छोटे-छोटे काम करना भी दूभर हो जाता है।

यहां जानें खानपान की उन चीज़ों के बारे में, जो बढ़े हुए यूरिक एसिड के दौरान जहर समान हैं। ये वे चीज़ें हैं जिनमें प्यूरीन और प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। क्योंकि यही यूरिक एसिड बढ़ाती हैं।
फूलगोभी में प्यूरीन काफी मात्रा में पाया जाता है। अगर आप गठिया जैसी बीमारी से पीड़ित हैं या जोड़ों को मोड़ने में असमर्थता महसूस कर रहे हैं तो फूलगोभी के सेवन से बचें। यह सब्ज़ी आपकी परेशानी बढ़ा सकती है।
दालें प्रोटीन का बहुत बढ़िया सोर्स होती हैं लेकिन इनका सेवन बढ़े हुए यूरिक एसिड के पेशेंट्स के लिये सही नहीं हैं। इसलिये दालों से परहेज करें।
सूखा मटर, राजमा, सोयाबीन आदि बीन्स भी हमारे ब्लड में यूरिक एसिड की मात्रा को और बढ़ा देती हैं। इसलिये इनके सेवन से भी परहेज़ करना चाहिए।
हरी पत्तेदार सब्जी पालक गुणों का भंडार है लेकिन जोड़ों के मरीजों को इससे भी दूरी बनानी चाहिए। पालक में प्रोटीन और प्यूरीन दोनों की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिये इसके सेवन से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ता है।
मशरूम में अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। जोड़ों की तकलीफ़ों से जूझ रहे लोगों को इससे भी दूरी बनानी चाहिए।
नाॅनवेज आइटम्स यूरिक एसिड को बढ़ाने में बहुत आगे होते हैं। खासकर रेड मीट में प्यूरिन की मात्रा अत्यधिक होती है। सी फूड को भी अवाॅइड करना चाहिए।
एल्कोहल में भी काफी मात्रा में प्यूरीन मौजूद होता है। एल्कोहल का सेवन बॉडी में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ा सकता है।