High Cholesterol Ke Karan: डीप फ्राइड आइटम्स से हैं दूर? फिर भी इन कारणों से बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल...
बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल आज के दौर की बड़ी समस्या है और बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल यानि हार्ट डिसीज़ और स्ट्रोक का खतरा। हम यहां आपको वो कारण बता रहे हैं जिनके कारण आपकी बाॅडी में LDL कोलेस्ट्रॉल (लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन या बैड कोलेस्ट्राॅल ) बढ़ सकता है।
अगर आप डीप फ्राइड आइटम ज्यादा खाते हैं या इसी तरह के पैकेज्ड आइटम खाते हैं तो आपके शरीर में बुरा कोलेस्ट्राॅल इकट्ठा होने लगता है।
अगर आप एक्टिव नहीं रहते, एक्सरसाइज से भागा करते हैं तो बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की संभावना ज्यादा है।
हाई ब्लड प्रेशर भी हाई कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का कारण बन सकता है।
अगर आप महिला हैं, तो आपके शरीर मे बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का ज्यादा खतरा होता है।
स्मोकिंग भी LDLकोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण बन सकती है। यह बात स्त्री-पुरुष दोनों पर लागू होती है।
उम्र बढ़ने के साथ भी बेड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है।
आपके परिवार में यदि माता-पिता हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हैं तो आपको भी हाई कोलेस्ट्रॉल होने की संभावना बढ़ जाती है।
मेटाबॉलिज्म का धीमा होना, क्रोनिक डिसीज़ जैसे डायबिटीज आदि होने पर भी हाई कोलेस्ट्रॉल की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
तनाव भी हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए जिम्मेदार हो सकता है।
ज्यादा मीठा खाना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। ज्यादा मीठे खानपान से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।
NEXT
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 6 May 2024