सीरियल के प्रोमो में दिखाया जा चुका है कि सवि मुसीबत में फंसने वाली है। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि एग्जाम वाले दिन अन्वी के कहने पर शिखा सवि को कॉल करेगी। शिखा बताएगी कि चिन्मय ने उसे पूरी रात खोजा है।
सवि बताएगी कि वह एकदम ठीक है और कॉलेज जा रही है। वह शिखा से बोलेगी कि कोई मदद नहीं लेगी। अन्वी सवि को बेस्ट विशेज देगी और बताएगी कि उसे उसकी याद आ रही है।
सवि को हॉस्पिटल में चक्कर आ जाएगा। नर्स चेक करेगी कि उसे बुखार है। नर्स सवि को समझाएगी कि पति से सुलह कर ले। सवि बोलेगी कि झगड़े सुलझते हैं, धोखे नहीं।
रीवा क्लास में सवि को पेपर देगी। ईशान क्लास में आएगा और सबको शुभकामनाएं देगा। कॉलेज में फ्लाइंग स्क्वैड आएंगे।
वह सभी स्टूडेंट्स को प्रेयर हॉल के अंदर बुलाएंगे। साथ में आंसर शीट्स लेकर आएं। ऑफिसर लड़कों से पूछेंगे कि क्या उन्हें फाइनल इयर का क्वेश्चन पेपर मिला था?
वह कहेंगे कि खबर मिली है कि फाइनल इयर का इकोनॉमिक्स का पेपर लीक हुआ है और वे लोग इसे अपने दोस्तों में बांट रहे थे। लड़के के बैग में क्वेश्चन पेपर मिलेगा। निशिकांत और राव साहब लड़कों से पूछेंगे कि पेपर किसने दिए।
लड़के सवि का नाम ले देंगे। क्लास के कुछ बच्चे सवि का सपोर्ट करेंगे। सवि बोलेगी कि उसने ऐसा नहीं किया पता नहीं ये लोग झूठ क्यों बोल रहे हैं। सवि बोलेगी कि उसने लास्ट मिनट नोट्स दिए थे।
अफसर बोलेगा कि ये वह नोट्स बेचती है। लड़के फिर से झूठ बोलेंगे कि इसने बहन की तबीयत खराब बताकर पेपर बेचे थे। ईशान विजिलेंस अफसर को किनारे ले जाकर बात करेगा।
कहेगा कि सवि ऐसा नहीं कर सकती। अफसर कहेगा कि ईशान इस मामले से दूर रहे वर्ना सवि को दिक्कत होगी।
प्रीकैप में दिखाया जाएगा कि सवि भोसले इंस्टिट्यूट के सामने चाय की दुकान खोल लेगी। ईशान आकर उससे कहेगा कि कभी वह उसके साथ चल रही थी अब उसके खिलाफ खड़ी हो गई है।
वह उसको पेपर्स देगा औऱ कहेगा कि रिश्ते तोड़कर वह उसकी राह आसान करना चाहता है। सवि वो पेपर्स देखकर शॉक्ड रह जाएगी।