बीटरूट यानी चुकंदर और इसके पत्ते हेल्दी लंग्स के लिए बेहद फायदेमंद हैं।इसमें नाइट्रेट्स होते हैं जो फेफड़ों को स्वस्थ बनाकर रखते हैं।

सेब का सेवन फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बेहद फायदेमंद है। हफ्ते में कम से कम पांच एप्पल जरूर खाएं।
विटामिन सी से भरपूर खट्टे फल फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बेहद फायदेमंद हैं।साथ ही आप शिमला मिर्च का सेवन भी कर सकते हैं।
कद्दू भी फेफड़ों के स्वास्थ्य को अच्छा रखता है। इसमें केरोटेनॉइड्स , बीटा कैरोटीन, ल्युटिन और जियाजेंथिन जैसे तत्व होते हैं जो लंग्स हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं।
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन फेफड़ों के स्वास्थ्य को बेहतर रखता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रापर्टीज़ भी होती हैं।
फेफड़ों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए टमाटर खाएं। इसमें लाइकोपीन होता है जो फेफड़ों के लिए फायदेमंद होता है।
ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट का सेवन भी फेफड़ों के लिए बेहद फायदेमंद है।
पॉलिफिनॉल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ऑलिव ऑयल भी फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। इसका उपयोग आप सलाद की ड्रेसिंग के रूप में कर सकते हैं।
पोटेशियम, कैल्शियम और सेलेनियम से भरपूर योगर्ट भी फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।