Health News: नहाने के समय पानी में जरुर मिला लें ये खास चीज, शरीर को मिलेंगे अनगिनत फायदे...
फिटकरी बालों, स्किन और दांतों के लिए फायदेमंद होती है। अगर आप रोजाना नहाने के पानी में इसे मिलाते हैं तो शरीर की गंदगी दूर होती है साथ ही शरीर की बदबू से निपटा जा सकता है। यहां जानिए फिटकरी के पानी से नहाने के फायदे-
अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगी हैं तो रोज सुबह फिटकरी के पानी से नहाएं। और फिटकरी से स्किन की मालिश करें। इससे झुर्रियों को होने से रोका जा सकता है।
कुछ रिपोर्ट्स का मानना है कि फिटकरी का पानी जोड़ों और नसों के लिए फायदेमंद है। गर्म पानी में फिटकरी मिलाकर नहाने से जोड़ों का दर्द कम हो सकता है।
फिटकरी में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, ये बालों और स्कैल्प को साफ करने में मददगार होती है। जिन लोगों को बालों में जूं और डैंड्रफ की समस्या है, वह इस पानी से नहाकर समस्या से निपट सकते हैं।
महिलाओं को अक्सर यूरिन इन्फेक्शन की समस्या होती है। ऐसे में दिन में दो बार फिटकरी के पानी से अपने प्राइवेट पार्ट्स को साफ करने से फायदा मिल सकता है।
कुछ लोगों को गर्मियों में तो पसीना आता ही है, लेकिन सर्दियों में भी ये उनका पीछा नहीं छोड़ता। ऐसे में फिटकरी पसीने को नियंत्रित कर सकती है। अगर आपको ज्यादा पसीना आता है तो फिटकरी के पानी से नहाएं।
कुछ रिपोर्ट्स का मानना है कि फिटकरी का पानी जोड़ों और नसों के लिए फायदेमंद है। गर्म पानी में फिटकरी मिलाकर नहाने से जोड़ों का दर्द कम हो सकता है।
इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।