वे सभी महिलाएं जिनके पीरियड्स रेगुलर नहीं हैं या पीरियड्स खुल कर नहीं आते, उन्हें लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए।
कच्चे लहसुन का नियमित सेवन पुरुषों में सेक्स और प्रजनन से संबंधित समस्याओं को दूर करता है। यह पुरुषों में कामोत्तेजना भी बढ़ाता है।
विटामिन सी से भरपूर लहसुन इम्यूनिटी बढ़ाता है और वायरल संक्रमण, बैक्टीरियल संक्रमण और फ्लू आदि से बचाव करता है।
लहसुन में सूजनरोधी, कैंसररोधी गुण और अनेक एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इन गुणों के कारण लहसुन के सेवन से कैंसर की रोकथाम में मदद मिलती है।
लहसुन खाने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वजन तेजी से घटाने में मदद मिलती है।
लहसुन हड्डियों की सघनता यानी डेंसिटी बढ़ाता है।
लहसुन में मूत्र मार्ग के संक्रमण से राहत देने के गुण होते है।
लहसुन हार्ट को स्टिम्युलेट करता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और ब्लॉकेज को खोलता है।इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है।
लहसुन में जोड़ों का दर्द दूर करने की क्षमता है इसलिए इसके सेवन से जोड़ों के सामान्य दर्द से लेकर ओस्टियो आर्थराइटिस, रूमेटाइड अर्थराइटिस तक से में भी राहत मिलती है।
लहसुन के सेवन से पाचन अच्छा रहता है। इसके सेवन से भूख न लगना, अजीर्ण, ब्लोटिंग, कब्ज जैसी सभी समस्याओं में राहत मिलती है।
लहसुन का सेवन त्वचा को सूरज की यूवी किरणों से होने वाले नुकसान और एजिंग से बचाता है। यह मुहांसों और उसके निशानों को हल्का करने में मददगार है।