अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से हृदय का रक्तसंचार सुधरता है और बीपी नियंत्रित रहता है। यह बेड कोलेस्ट्रॉल को घटाता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

हाल के शोध में पाया गया है कि इसकी छाल में न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण मौजूद होते हैं। इससे ये मस्तिष्क की कोशिकाओं की रक्षा करने में मदद करता है और सोचने-समझने की क्षमता बढ़ाता है।
अर्जुन की छाल का काढ़ा डायबिटीज पेशेंट के लिए भी बहुत अच्छा है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाता है और लिपिड प्रोफाइल को भी कम करता है।
यह स्कैल्प की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है। इससे बाल झड़ने में भी कमी आती है और यह सिर की त्वचा के संक्रमण को भी दूर करता है।
आप पानी के साथ इसके पाउडर का पेस्ट बनाकर सिर पर लगा सकते हैं।
इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी एलर्जिक और गुण मौजूद होते हैं। इसलिए अस्थमा के रोगियों के लिए काफी असरदार है।
अर्जुन की छाल के काढ़े में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह इम्यूनिटी को बढ़ाता है और कैंसर पनपने से रोक सकता है।
अर्जुन की छाल के काढ़े में मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण यूटीआई (मूत्र मार्ग संक्रमण) के दौरान राहत देते है।
अर्जुन की छाल का काढ़ा पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे डायरिया, सूजन आदि से बचाता है और आंतों का संक्रमण भी ठीक करता है।
अर्जुन की छाल का काढ़ा कैसे बनाएं:- अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने के लिए पहले इसे पीस लें। अब इसकी एक से दो चम्मच मात्रा को दो कप पानी में कुछ देर उबालें।
जब यह आधे से कुछ अधिक रह जाए तब इसे छान लें। हल्का गर्म रहने पर शहद मिलाकर सेवन करें।
NEXT
Explore