अचार का नाम सुनते ही किसी के भी मुंह में पानी आ जाता है, जब तक ये न मिलने तो खाना अधूरा लगता है. अचार की काफी वैराइटी है, आम का अचार, नींबू का अचार, मिर्च का अचार, कटहल का अचार, लेकिन क्या आपने हरी मटर का अचार खाया है.
जी हाँ, हरी मटर का पुलाव, पराठा या सब्जी में खूब इस्तेमाल किया होगा, लेकिन इस बार इसका अचार बनाकर देखिये, जो बेहद जल्दी बन जाएगा.
अचार बनाने के लिए चाहिए, हरी मटर, सौंफ, चीनी, नमक, जीरा, काली मिर्च, मेथी, सरसों के बीज, हरी मिर्च,सरसों का तेल, कलौंजी, अजवाइन, हींग, करी पत्ते, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, नमक, काला नमक और सिरका.
एक बर्तन में पानी डालकर, उसमे थोड़ा नमक व चीनी डाल दें और गर्म करें, हरी मटर को 5 मिनट के लिए उबालें.
मटर को तुरंत निकाल लें और फिर 5 मिनट के लिए ठंडे पानी में डालकर छान लें. मटर को अच्छी तरह सूखा लें ताकि पानी न रहे. अब जीरा, सरसों के दाने, सौंफ और काली मिर्च को हलका भूनकर अच्छी रह पीस ले.
अब एक बर्तन में सरसों का तेल डालकर कलौंची, अजवाइन, हींग और करी पत्ता डालें इसमें पीसा हुआ मसाला, हल्दी पाउडर, कश्मीरी पाउडर, काला नमक, रेगुलर नमक डालें.
इसके बाद उसमे सिरका और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें फिर उसमे मटर डालकर अच्छे से मिला लें.
एक छोटा जलता हुआ कोयला लेकर उसके ऊपर 3-4 लौंग रखें फिर कांच के जार को उल्टा रखकर धुएं को अंदर भर लें. अब तुरंत अचार को जार में डाल दें, इससे अचार में स्मोकी फ्लेवर आएगा, लीजिये अचार तैयार है.