हरड़ एक बेहद उपयोगी आयुर्वेदिक जड़ी-बू़टी है जो त्रिफला का महत्वपूर्ण काॅम्पोनेंट है और इसे अकेले भी लिया जाता है। इसके एक से बढ़कर एक हेल्थ बेनिफिट्स हैं।
हरड़ गैस, एसिडिटी और कब्ज़ के खिलाफ बेहद कारगर है। इसके सेवन से भोजन से मिल रहे न्यूट्रिएंट्स को एब्ज़ाॅर्ब करने में खासी मदद मिलती है।
हरड़ मौसमी बदलाव और संक्रमण से होने वाले सर्दी-जुकाम,खांसी आदि से बचाव के लिए फायदेमंद है। इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण होते हैं जो मौसमी संक्रमण के साथ त्वचा के संक्रमण से भी बचाते हैं।
हरड़ आंखों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। यह ड्राई आई से लेकर मोतियाबिंद तक अनेक समस्याओं से आंखों की रक्षा करती है।
मानसून में सिर में खुजली, बालों के झड़ने जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में हरड़ काफी उपयोगी होती है।
हरड़ पुरुषों और महिलाओं दोनों के यौन स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है। इसके नियमित सेवन से कंसीव करना आसान होता है।
हरड़ के सेवन से हृदय की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। हरड़ बैड कोलेस्ट्रॉल घटाती है और लिपिड प्रोफाइल को बेहतर करती है।
खाली पेट हरड़ का सेवन करने से बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद मिलती है।
हरड़ में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होता है और यह शुगर के लेवल को कम करने में मददगार है।
हरड़ मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाती है। इसके सेवन से जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है।