हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि यानी चैत्र पूर्णिमा को संकटमोचन हनुमान का जन्मोत्सव यानी हनुमान जयंती मनाया जाता है. इस साल यह 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती मनाई जाएगी.
इस दिन भक्त पूरे विधि-विधान से हनुमान जी पूजा अर्चना करते हैं. साथ ही मंदिरों में कई शुभ मांगलिक कार्यक्रम किए जाते हैं.
हनुमान जयंती के दिन पूजा के साथ कुछ मन्त्रों का जाप करना चाहिए, ऐसा करने से जीवन के सारे संकट -बाधाएं दूर हो जाते हैं. और सुख समृद्धि आती है.
हनुमान जयंती के दिन हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें, साथ ही के साथ सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ करें.
शारीरिक और मानसिक पीड़ाओं से शीघ्र ही मुक्ति के लिए हनुमान जी का रोगनाशक मंत्र "ऊं हं हनुमते नम:" का जाप जरूर करें.
जीवन के सभी कष्टों को दूर करने के लिए आपको भगवान हनुमान का ध्यान करते हुए "ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्व शत्रु संहारणाय सर्व रोग हराय सर्व वशीकरणाय राम दूताय स्वाहा" का जाप करें.
कई बार व्यक्ति बिना किसी कारण के भयभीत रहता है, अनहोनी का डर सताता रहता है. ऐसे में "नारसिंहाय ॐ हां हीं हूं हौं हः सकलभीतप्रेतदमनाय स्वाहा:" का जाप करें.
ॐ नमो भगवते हनुमते नमः का जाप करें, यह मंत्र संकट, परेशानी और मुश्किल समय में बहुत असरदार माना जाता है.