चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव यानी हनुमान जयंती मनाया जाता है. इस बार 2 अप्रेल को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जा रहा है.
इस दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था, जिसे पूरे धूम धाम से हनुमान जयंती के रूप में मनाया जाता है. इस दिन पूरी श्रद्धा से हनुमान जी पूजा की जाती है.
हनुमान जयंती के दिन भक्त उन्हें उनकी मनपसंद भोग अर्पित करते हैं, जिससे बजरंग बली प्रसन्न होते हैं तो चलिए जानते हैं हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को भोग लगाएं.
बजरंगबली को बेसन या मोतीचूर के लड्डू सबसे अधिक प्रिय होते हैं, इस दिन बेसन के लड्डू जरूर चढ़ाए, ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होंगे और आपकी मनचाही इच्छा पूरी करेंगे.
हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगा सकते हैं, ऐसा करने से घर में शांति और सुख-समृद्धि आएगी.
हनुमान जी को केला बहुत पसंद है इस दिन केले का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है.
हनुमान जी को मीठे पान बहुत अच्छे लगते हैं इस खास अवसर पर पान का बीड़ा भोग लगाने से जल्दी प्रसन्न होते हैं और सारी इच्छाएं पूरी करते है.
घी, आटा और गुड़ से बना चूरमा हनुमान जी का पसंदीदा भोग है, इस दिन बजरंगबली को चूरमा जरूर चढ़ाएं.