हनुमान जयंती का पावन पर्व हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस साल 2 अप्रैल को मनाया जा है.
माना जाता है इसी दिन हनुमान जी का जन्मदिन हुआ था इसलिए इसे हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है.
इस बार पूर्णिमा दो दिन है, चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगी, इसका समापन 2 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर होगा.
ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 2 अप्रैल को ही हनुमान जयंती का पावन पर्व मनाया जाएगा.
इस साल हनुमान जयंती पर पूजा के लिए दो शुभ मुहूर्त है, पहला मुहूर्त 2 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 10 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 44 मिनट तक रहेगा.
2 अप्रैल की शाम को 6 बजकर 39 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 6 मिनट तक पूजा का दूसरा मुहूर्त रहेगा. अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा.
ऐसे में भक्त किसी भी मुहूर्त में हनुमान जी की पूजा अर्चना कर सकते हैं, इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने से बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
हनुमान जयंती के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें, उन्हें मन पसंद भोग चढ़ाये, जरूरतमन्द को दान जरूर करें.