Guruwar Rashifal: वृष, सहित इन राशि वालो को विष्णु देव और गुरु की कृपा से होगा लाभ ही लाभ, जानिए...
मेष राशि:-मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। कार्यों को लेकर मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। सामाजिक कार्यों से आपके सम्मान और यश में वृद्धि होगी।
वृष राशि:-वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन गुरु और चंद्रमा की कृपा से लाभ दिलाने वाला है। आज वृषभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे।
मिथुन राशि:-करियर प्रोग्रेस का समय है। यह समय निरंतर पदोन्नति के प्रयास करने के लिए है। राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
कर्क राशि:-कर्क राशि वालों का दिन आज आपको शक्ति और चुनौतियों से लड़ने का साहस भी देगा। कार्यक्षेत्र में आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं।
सिंह राशि:-राशि स्वामी सूर्य दशम व चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। आर्थिक लाभ सम्भावित है। जॉब में प्रमोशन को लेकर प्रयास में रहेंगे।
कन्या राशि:-कन्या राशि वालों के लिए कल गुरुवार का दिन उम्मीद से बढ़कर लाभदायक रहने वाला है। आज कारोबार में विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी।
तुला राशि:-तुला राशि वालों का दिन भावनाओं से भरा रहेगा। थोड़ा सा ध्यान अपने निजी जीवन पर भी देना होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियां इंतजार कर रही हैं।
वृश्चिक राशि:-चन्द्रमा पंचम यानी संतान भाव में है। फैमिली में डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान आज हो जाएगा।
धनु राशि:-धनु राशि वालों का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। सामाजिक कार्यों में एक साथ कई बातें दिल में आएंगी और थोड़ा भावुक भी होंगे। जिससे मदद के लिए लोग आगे आएंगे।
मकर राशि:-मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान-सम्मान में इजाफा दिलाने वाला रहेगा। आज आपमें उत्साह बना रहेगा और कार्यक्षेत्र में आप पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे।
कुंभ राशि:-कुंभ राशि वालों का दिन आज मध्यम फलदायी रहेगा। आय में वृद्धि होगी लेकिन खर्चे अधिक होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहने से तनाव तो रहेगा।
मीन राशि:-बिजनेस में सफलता है। न्यू बिजनेस डील में संघर्ष व किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच ही दिशा में ले जाएगी।