वास्तु शास्त्र के अनुसार गुड़हल के फूल और पौधे को शुभ माना जाता है.

गुड़हल के फूल के इस्तेमाल से पैसों की तंगी, धन और समृद्धि से जुड़ी समस्या दूर की जा सकती है. तो आईये जानते हैं.
आर्थिक स्थिति में सुधार और धन की प्राप्ति के लिए शुक्रवार को देवी लक्ष्मी को लाल गुड़हल का फूल अर्पित करें.
कर्ज से मुक्ति के लिए शुक्रवार के दिन भगवान गणेश व माता दुर्गा का ध्यान करें और तिजोरी या पैसा रखने वाली जगह पर पांच गुड़हल के फूल रखें.
घर में सुख-शांति और सकारात्मकता के लिए घर की पूर्व या उत्तर दिशा में गुड़हल का पौधा लगाएं.
आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों को हनुमान जी को गुड़हल का फूल अर्पित करना चाहिए.
गुड़हल के फूल को जल में डालकर सूर्य देव को अर्घ्य देने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है.
गुड़हल का पौधा लगाने से मंगल ग्रह शांत होता है.
गुड़हल का पौधा घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है
पति-पत्नी के बीच प्यार और तालमेल की कमी दूर करने के लिए रात को सोते समय अपनी तकिया के नीचे एक गुड़हल का फूल रखकर सोएं.