गोंद कतीरा में जबरदस्त कूलिंग प्रॉपर्टीज़ होती हैं। बॉडी के टेंपरेचर को कम रखता है । लू से बचाता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखता है।
गोंद कतीरा के सेवन से नकसीर की समस्या दूर होती है।
गोंद कतीरा के सेवन से गर्मी में पेट तो ठंडा रहता ही है, साथ ही अपच, कब्ज़, गैस जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।
गोंद कतीरा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसलिए इसके सेवन से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
गोंद कतीरा मसल पेन या गर्मी के कारण होने वाले सिर दर्द को दूर करता है।
गोंद कतीरा शरीर को कूल डाउन करने की अपने प्रकृति के चलते पेशाब की जलन की समस्या को दूर करता है।
गोंद कतीरा में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे तत्व होते हैं इसलिए इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।
गोंद कतीरा वेट लॉस में भी मददगार है। इसके सेवन से पेट भरा-भरा महसूस होता है। इसलिए आप अनहेल्दी ईटिंग से बच जाते हैं।
गोंद कतीरा का सेवन पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें इरेक्टाइल डिस्फंक्शन को दूर करने की क्षमता होती है। साथ ही यह शुक्र धातु को बढ़ाता है।
गोंद कतीरा के सेवन से महिलाओं की अनियमित मासिक और सफेद पानी आने की समस्या दूर होती है।
गोंद कतीरा का सेवन हार्ट के लिए फायदेमंद है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
गोंद कतीरा में एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज़ भी हैं। यह त्वचा को उसकी खोई हुई नामी लौटाता है और स्किन इरिटेशन को दूर करता है।
गोंद कतीरा के सेवन से खूनी और बादी, दोनों तरह के बवासीर से राहत मिलती है।