Gold Silver Rate Today 27 February 2025: आज गुरुवार 27 फरवरी को सोना सस्ता हुआ है। 24 कैरेट सोने का भाव 400 रुपये तक गिरा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 380 रुपये तक कम हुआ है।
देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,800 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,400 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 98,000 रुपये के स्तर के नीचे आ गया है। चेक करें आज का सोने-चांदी का भाव।
सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद आज करेक्शन आया है। अगर वैश्विक स्तर पर डॉलर इंडेक्स मजबूत होता है या अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कोई सख्त रुख अपनाता है, तो सोने की कीमतों में और नरमी आ सकती है।
इसके अलावा अगर घरेलू बाजार में त्योहारी मांग कम होती है या निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली की जाती है, तो सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल सकती है।
ऐसे में बाजार पर नजर बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि किसी भी आर्थिक सुधार या नीतिगत बदलाव से सोने की कीमतों में करेक्शन संभव है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोने के मामूली तेजी रही। यहां दाम 87,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 80,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।
मुंबई में 22 कैरेट सोने का दाम 80,490 रुपये और 24 कैरेट सोना 87,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 27 फरवरी 2025 का दाम।
दिल्ली 80,640 87,960 चेन्नई 80,490 87,810 मुंबई 80,490 87,810 कोलकाता 80,490 87,810
27 फरवरी को चांदी की कीमत 97,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आज चांदी के दाम में 2,000 रुपये से अधिक की गिरावट आई है।