Gold-Silver Price Today 25 May 2024: अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह बिल्कुल सही समय है। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 900 रुपये टूटकर 72,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 73,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
ग्लोबल मार्केट में कमजोर ट्रेंड के बीच शुक्रवार (24 मई) को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। दस ग्राम सोना सस्ता होकर 72,650 रुपये का हो गया है, जबकि एक किलो चांदी के रेट भी कम हो गए हैं। अब यह 92,100 रुपये में बिक रही है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।
अगर आप गहनों की खरीदारी का प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि ग्लोबल मार्केट में कमजोर ट्रेंड के बीच सोने की कीमतें गिर रही हैं। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 900 रुपये टूटकर 72,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
पिछले कारोबारी सत्र गुरुवार को सोना 1,050 रुपये की गिरावट के साथ 73,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इससे पूर्व बुधवार को सोना 50 रुपये सस्ता हुआ था।
इस बीच, चांदी की कीमत 500 रुपये की गिरावट के साथ 92,100 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 92,600 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी। विदेशी बाजारों से नरमी के संकेत के बीच दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें 900 रुपये की गिरावट के साथ 72,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,340 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 35 डॉलर कम है।
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उससे आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।