Gold Silver Price 11 Sep: सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में आज तेजी है। सोना आज यानी बुधवार 11 सितंबर को 472 रुपये महंगा हुआ है तो चांदी के भाव 747 रुपये बढ़ गए हैं।
आज 24 कैरेट सोना 72022 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। मंगलवार को यह 71590 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ था।
दूसरी ओर चांदी भी 747 रुपये महंगी होकर 82954 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। सोने-चांदी के ये रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं।
इस पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगे हैं। बहुत हद तक संभव है कि आपके शहर में सोने-चांदी के भाव में 1000 से 2000 का अंतर आ रहा हो।
आज 23 कैरेट गोल्ड का रेट 431 रुपये चढ़कर ₹71734 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि, 22 कैरेट गोल्ड के लिए आपको 65972 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से चुकाने पड़ेंगे। आज इस गोल्ड में 396 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है।
18 कैरेट गोल्ड के रेट में आज 324 रुपये की तेजी है और यह ₹54017 प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का भाव आज 253 रुपये तेज होकर 42133 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
24 कैरेट सोने का रेट अब जीएसटी के साथ 74182 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसमें 2160 रुपये जीएसटी के जुड़े हैं।
वहीं, 23 कैरेट गोल्ड का जीएसटी के साथ भाव 73886 रुपये है। इसमें 3 पर्सेंट जीएसटी के हिसाब से 2152 रुपये और जुड़ गया है।
अगर 22 कैरेट गोल्ड के रेट की बात करें तो आज यह जीएसटी के साथ 67951 रुपये पर पहुंच गया है। इसमें जीएसटी के रूप में 1979 रुपये जुड़े हैं।