Gold Silver Price Today, 01 June: 1 जून को महीने के पहले दिन और अंतिम चरण के चुनाव के दिन सोने के भाव लगभग स्थिर हैं।
दिल्ली में 10 ग्राम सोने का रेट 72,750 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी का रेट 95,400 रुपये पर ट्रेड कर रही है। चांदी के भाव में आज 100 रुपये की गिरावट आई है।
कल चांदी का रेट 95,500 रुपये था। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने का रिटेल भाव क्या रहा।
दिल्ली में आज सोने का भाव
1 जून 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में आज सोने का भाव
मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 24 कैरेट सोने की कीमत 72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है।
24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।