खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 44 रुपये की गिरावट के साथ 69,986 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,103 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 69,930 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।