बीते कुछ साल से बकरी पालन के बिजनेस में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

बकरी पालन कर आप लाखों कमा सकते हैं, इसे आप मीट और दूध दो तरह से कमाई कर सकते हैं.
उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत बकरी पालन पर सब्सिडी दी जा रही है. किसान 5 श्रेणियों के तहत आवेदन करके एनएलएम योजना का लाभ उठा सकते हैं.
किसान कम से कम 100 बकरियों और अधिकतम 500 बकरियों की यूनिट लगा सकते हैं. अगर कोई किसान 100 बकरियों की यूनिट लगाता है तो उसे 5 बीजू बकरियां भी रखनी होंगी.
100 बकरियों की यूनिट लगाने की लागत 20 लाख रुपये मानी जाती है. इस पर किसान को 50 फीसदी या अधिकतम 10 लाख रुपये की सब्सिडी देने का प्रावधान है.
एकल किसान योजना के तहत आवेदन करके बकरी पालन पर 10 लाख रुपये की सब्सिडी मिल सकती है. एकल किसानों में पुरुष और महिला दोनों शामिल हैं.
बकरी पालन यूनिट पर सब्सिडी के लिए किसान एकल या सामूहिक रूप से आवेदन कर सकता है. ऑनलाइन आवेदन https://nlm.udyamimitra.in/ पर किया जा सकता है.
अगर आप बकरी पालन करना चाहते हैं तो आपको बीटल नस्ल की बकरी पालनी चाहिए.
इसके अलावा आप अफ्रीकन ब्रोअर ब्रीड पालकर अच्छी कमाई कर सकते हैं.
बकरी पालन के लिए उस्मानाबादी, जमुनापारी, सिरोही और सोजत नस्ल की बकरी काफी अच्छी होती है.
बीटल नस्ल की बकरी की रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी अच्छी होती है.
बीटल नस्ल की बकरी को किसी भी जलवायु और वातावरण में ढलने में दिक्कत नहीं आती है.
बीटल नस्ल की बकरी की मीट को लोग काफी पसंद करते हैं और यह काफी महंगा बिकता भी है.