छोटे-मोटे जलने पर तुरंत उस स्थान पर आप अदरक कीस कर उसका रस डालें इससे छाले पड़ने से बचाव होगा और दर्द आदि से तुरंत राहत मिलेगी।
अदरक पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह ब्लड का सर्कुलेशन बेहतर करती है और टेस्टोस्टेरॉन का लेवल को सुधारती है।
अगर आपके फेफड़ों में कफ भरा हुआ है और आपको सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो आप जिंजर के टुकड़े डालकर पानी गर्म करें और उसकी भाप लें। अगर आप इसमें यूकेलिप्टस ऑयल की कुछ बूंदे डालेंगे तो आपको और फायदा होगा।
अदरख में जिंजराॅल नाम का तत्व होता है जो इंफ्लेमेशन को कम करता है। गठिया के रोगियों के लिए यह विशेष महत्वपूर्ण है जिन्हें चलने फिरने में भी दिक्कत आती है।
अदरक नेचुरल पेन किलर है। इसमें एनाल्जेसिक प्रॉपर्टीज होती हैं इसलिए इसके सेवन से सिर दर्द और शरीर के विभिन्न हिस्सों के दर्द में राहत मिलती है।
अगर आपको सीने में जलन की समस्या है तो आपको अदरख की चाय या काढ़े का सेवन करना चाहिए।
अदरख इम्यूनिटी बढ़ाती है। यह मौसमी सर्दी, जुकाम, खांसी से बचने के लिए यह औषधि के समान है।
अदरख डायबिटीज पेशेंट के लिए भी बहुत अच्छी है ।यह बाॅडी में इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाती है और उसके रेज़िस्टेंस को कम करती है।
यह हाई बीपी को कम करती है। साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल को भी घटाती है।
अदरख के एक्टिव कंपाउंड्स फैट सेल्स बनने की संख्या को सीमित करते हैं जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।