गुम है किसी के प्यार में सीरियल में अब तक आपने देखा कि यशवंत और सुरेखा ईशान से गुड़ी बांधने के लिए कहेंगे।
वह रीवा से कहेगी तो अस्मिता उसे समझाएगी कि कहीं अपशगुन न हो जाए क्योंकि सवि पत्नी है। अक्का साहब डर जाएंगी। वह रीवा की जगह सवि से गुड़ी लगाने को कहेंगी।
रीवा की फैमिली सहित सारे लोग चौंक जाएंगे। सवि और ईशान भी हैरान होंगे। ईशान और सवि गुड़ी लगाएंगे।
सवि ईशान के नए वर्ष की शुभकामना देगी। अक्का साहब राव साहब को गिफ्ट देंगी। अस्मिता निशिकांत को गिफ्ट देगी।
रीवा की मां उससे कहेगी कि ईशान को गिफ्ट दे दे। रीवा मना करेगी तो अक्का साहब उसे बोलेंगी कि वह गिफ्ट दे। ये सुनकर सवि चौंक जाएगी।
रीवा ईशान को गिफ्ट देगी तो उसे भी अजीब लगेगा। वह ईशान को डायमंड लगा पेन देगी। सब लोग गिफ्ट को क्लासी बताएंगे।
सवि का चेहरा उतर जाएगा, वह अपना गिफ्ट नहीं देगी कमरे में जाकर टेबल पर रख देगी। शिखा चिन्मय को याद करके रोएगी।
फ्लैशबैक में चिन्मय का बचपन दिखाया जाएगा। वह बचपन से बिगड़ैल और ईशान से जलने वाला दिखेगा और बदतमीजी करेगा। यशवंत बचपन में भी उसे पीटता दिखेगा।
निशिकांत आमरस पूड़ी की तारीफ करेगी। ईशान कहेगा कि अक्का साहब ने बहुत टेस्टी आमरस बनाया है। अस्मिता बनाएगी कि सवि ने बनाया है तो सब हैरान होंगे।
ईशान कॉलेज जाने की बात करेगा। रीवा जाने के लिए कहेगी। ईशान सबके सामने सवि को ताना मारेगा कि उसे पढ़ाई याद है या आमरस बनाने में भूल गई।
ईशान सवि का गिफ्ट देखेगा तो उसे गुस्सा आ जाएगा। वह आमरस बनाने और गिफ्ट लाने में सवि पर गुस्सा करेगा। वह सवि से पेपर्स के बारे में पूछेगा। सवि बोलेगी एक नहीं हुआ तो डांटेगा।
वह उसे याद दिलाएगा कि त्योहार मनाने नहीं बल्कि सपना पूरा करने आई है। ईशान डांटेगा तो सवि माफी मांगेगी। ईशान को किसी का फोन आएगा और वह परेशान होकर भागेगा।