स्टार प्लस का मोस्ट पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में सवि और ईशान के बीच अब दर्शकों को रोमांटिक ड्रामा देखने को मिलेगा। सवि ईशान के करीब होती जा रही है। उसे अब चिड़किया सर की हरकतों पर प्यार आने लगा है।
बिन मतलब ही सवि अपने आज ही मुस्कुराने लगी है। ऐसे में दोनों को करीब देखकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट का लेवल काफी हाई हो चुका है।
हाल ही के एपिसोड में दिखाया गया है कि ईशान जिस तरह से हिरणी की देखभाल करते हैं उसे देखकर अब सवि को उससे प्यार होने लगा है।
सवि और ईशान जैसे ही अस्पताल पहुंचते हैं वो देखते हैं कि हिरणी की हालत खराब होने लगती है। अस्पताल में लाइट न होने की वजह से उसे बेस्ट ट्रीटमेंट नहीं मिल पा रहा है। साथ ही हिरणी का इजाल कर रहे डॉक्टर भी शहर से बाहर हैं।
ऐसे में ईशान ने हिरणी को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया। ऐसे में न सिर्फ हिरण की जान बच गई, बल्कि उसे नया ट्रीटमेंट भी सूट करने लगा और उसने पहले से ज्यादा तेजी से रिकवर करना शुरू कर दिया।
ऐसे में नर्स सवि को बताती है कि आप बहुत लकी हैं जो आपको ईशान जैसे पति मिले। उसने बताया कि ईशान रोज अस्पताल में फोन करके हिरणी का हाल जानते थे और हर दो या तीन में आकर उसे देखते हैं। ये सुनकर सवि एकटक ईशान की ओर देखती रही।
हिरणी को देखने के बाद सवि और ईशान घर के लिए निकलते हैं। कार में बैठकर सवि ईशान को देखकर मुस्कुराने लगती है, जिसे देखकर वो कहता है कि तुम तो ऐसे कर रही हो जैसे किसी को नकल करते हुए पकड़ा गया।
दोनो बात की कर रहे होते हैं कि अचानक से बारिश शुरू हो जाती है और ईशान कहता है कि मौसम भी अपना दिल बदल रहा है। ये सुनते ही सवि शांत हो जाती है। वहीं, थोड़ी दूर चलने पर ही उनकी कार खराब हो जाती है।
ईशान बाहर निकलकर कार को ठीक करने की कोशिश करता है, लेकिन उससे नहीं होता। वो सवि से कहता है कि इसके लिए मिकैनिक को ही बुलाना पड़ेगा।
वो जैसे ही अपना फोन कार से निकालने के चाबी निकालता है गेट ओपन होने से पहले ही चाबी गटर में गिर जाती है। वहीं, सवि उसी कार में लॉक हो जाती है।
सवि कार में लॉक होने के बाद काफी घबरा गई थी। वो ईशान का नाम लेकर रोने लगती है कि मैं मुझे यहां से बाहर निकालो वरना मैं मर जाऊंगी मेरा दम घुट रहा है, मुझे सांस नहीं आ रही है।
ये सुनकर ईशान भी परेशान हो जाता है, लेकिन वो सवि को पूरी हिम्मत देता है और उसका ध्यान भटकाने के लिए उसके साथ अंताक्षरी खेलता है। तभी सवि उससे कहती है कि वो कहीं किसी पेड़ की छांव में खड़ा हो जाए वरना बीमार पड़ जाएगा।
ये कहने के बाद सवि कार में ही सो जाती है। वहीं, ईशान कार के बाहर ही बारिश में भीगते हुए उसकी पहरेदारी करता है। सुबह जब सवि की आंख खुलती है तो ईशान को भीगा हुआ देखकर हैरान रह जाती है।