Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट से अलग होने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाएगी सई
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी तेजी से आगे बढ़ रही है। मेकर्स सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में लंबा लीप लाने की तैयारी कर रहे हैं।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट से अलग होने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाएगी सई
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में अब तक आपने देखा, सई सत्या के साथ देश छोड़ने का फैसला करती है। जाने से पहले सई सवि के साथ च्वहाण हाउस जाती है।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट से अलग होने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाएगी सई
यहां पर विराट को न देखकर सई इमोशनल हो जाती है। सई को यकीन हो जाती है कि वो विराट के बिना नहीं रह सकती। दूसरी तरफ विराट भीमा के पीछे निकल जाएगा। इसी बीच सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में एक और ड्रामा होने वाला है।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट से अलग होने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाएगी सई
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, भीमा चालाकी से विराट की हत्या करने की कोशिश करेगा।
इस काम को अंजाम देने के लिए सत्या एक पुलिसवाले को भी अपनी साइड मिला लेगा। सई सत्या और सवि के साथ घर से निकल जाएगी। रास्ते में हर जगह सई को विराट नजर आएगा। सई ये बात सत्या को बताएगी।
सत्या समझ जाएगा कि सई भी विराट को मिस कर रही है। दूसरी तरफ विराट को भीमा की साजिश के बारे में पता चलेगा। विराट बिना देर किए एयरपोर्ट चला जाएगा। विराट का परिवार भी एयरपोर्ट जाएगा।
वहीं सई भी अपने परिवार ने विदाई लेगी। सभी लोग एक साथ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां पर भीमा और उसके आदमी गोलीबारी शुरू कर देंगे।
गोलीबारी में विराट और सई मिलकर लोगों की जान बचाएंगे। जिंदगी के सबसे बुरे समय में सई विराट से प्यार का इजाहर करेगी।
वहीं विराट भी सई को अपने दिल की बात बताएगा। इस दौरान विराट और सई अपनी जान गंवा बैठेंगे।
विराट और सई की मौत के साथ ही कहानी में 20 साल लंबा लीप आ जाएगा। लीप के बाद विराट और सई के बच्चे एक दूसरे के दुश्मन बन जाएंगे।