Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 30 August 2024: सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी ने एक बार फिर से उलझना शुरू कर दिया है।
सवि और रजत एक बार फिर से अर्श के जाल में फंस गए हैं। ऐसे में सई के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में अब तक आपने देखा, सवि और रजत सई के साथ मिलकर जन्माष्टमी का त्योहार मनाकर घर वापस आ जाते हैं।
गुस्से में रजत सवि को छोड़ जाता है। घर आकर रजत सई पर गुस्सा करता है। रजत की हरकतें देखकर सवि का पारा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है।
गुस्से में सवि रजत को घर से बाहर सकर देती है। इसी बीच सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में एक और बवाल होने वाला है।
सीरियल गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, रजत नशे की हालत में सई के कमरे में सो जाएगा। सुबह होते ही सवि और रजत को फिर से झगड़ा हो जाएगा।
सई को नहलाने के चक्कर में सवि रजत से भिड़ जाएगी। इस दौरान सवि और रजत के बीच खूब बहसबाजी होगी। वहीं रजत का पिता उसकी अच्छे से क्लास लगाएगा
इस बार रजत किसी की भी नहीं सुनेगा। एंटरटेनमेंट न्यूज के गलियारे की मानें तो रजत ऑफिस में पहुंचकर अपने वकील से भी लड़ाई करेगा।
इस दौरान रजत अपने वकील को हद में रहने के लिए कहेगा। इतना ही नहीं रजत अपने स्टाफ पर भी भड़क जाएगा।
इसी बीच सवि का फोन रजत के पास आएगा। सवि रजत को बताएगी कि उसे टीचिंग की फिल्ड में अवॉर्ड मिलने वाला है। ये बात सुनकर रजत सवि की भी मजाक बनाएगा।
हालांकि ईशा और शांतनु की वजह से सवि चुप रह जाएगी। दूसरी तरफ आशिका और अर्श मिलकर अपनी जीत का जश्न मनाएंगे। अर्श दावा करेगा कि जल्द ही सई उसके पास आ जाएगी। रजत भी सई की कस्टडी गिवअप करने के बारे में सोचेगा।