सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी समय के साथ दिलचस्पी होती चली जा रही है। सवि और ईशान एक दूसरे के करीब आते चले जा रहे हैं।
ये बात जानकर सुरेखा और यशवंत को एक अलग ही तरह का डर सताने लगा है।
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में अब तक आपने देखा, ईसान को पता चल जाता है कि धुर्वा ने गणेश चतुर्थी के मौके पर आग लगाई थी।
वहीं धुर्वा एक बार फिर से सवि के साथ बद्तमीजी करेगी। इस बार ईशान सवि का साथ देगा।
ईशान धुर्वा की अच्छे से क्लास लगाएगा। इसी बीच सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में एक और धमाका होने वाला है।
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, ईशान घर पर चल रही हलचल का जवाब देगा।
ईशान उन सभी लड़कियों को न बोल देगा जो सुरेखा ने शादी के लिए पसंद की थी। ईशान बताएगा कि फिलहाल उसे और धुर्वा को शादी नहीं करनी है।
इस दौरान ईशान धुर्वा का सच परिवार को बता देगा। जिसके बाद गुस्से में धुर्वा शादी के लिए हां बोल देगी।
अकेले में ईशान को रीवा की याद आती है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में ईशान खुली आंख से सपना देखेगा। ईशान रीवा से पूछेगा कि उसने उसे अकेला क्यों छोड़ा।
ईशान खुद से वादा करेगा कि वो कभी भी शादी नहीं करने वाला है। इसी बीच सवि ईशान को फोन करेगी। ईशान और सवि मिलकर वनरात्रि की तैयारी करेंगे।
नवरात्रि के इवेंट में सवि सुरेखा की जगह किसी और औरत से घट की स्थापना करनाने वाली है। सवि की ये हरकत सुरेखा का पारा चढ़ा देगी। पूजा होने के बाद कॉलेज में दांडिया और गरबा का आयोजन होगा।
इस दौरान ईशान और सवि को करीब आने का मौका मिलेगा। इस इवेंट में कुछ ऐसा होने वाला है जिसके बाद ईशान को सवि के साथ शादी करनी पड़ जाएगी।