मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल "गुम है किसी के प्यार में" का ड्रामा कभी खत्म नहीं होता।
बीते एपिसोड में देखा गया था कि सवी और रजत एक-दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते और हमेशा लड़ते रहते हैं।
सवी को लगता है कि रजत एक बदतमीज इंसान है और रजत को लगता है कि सवी उसके पैसों के पीछे पड़ी है। आइए जानते हैं आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है...
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि ईशान की मौत के बाद ईशा, सवी के लिए लड़का खोज रही है। ईशा ने ईशान से वादा किया था कि वह उसका घर फिर से बसाएगी।
इसी वादे को निभाने के लिए ईशा ने एक लड़का खोज लिया है जो सवी की सच्चाई जानकर भी उससे शादी करना चाहता है।
शशांक, सवी से मिलने उसके घर आता है और शादी के लिए हां कह देता है। सवी और शशांक दोनों बात करते हैं और सवी उसे बताती है कि वह कभी भी मां नहीं बन सकती।
आगे के एपिसोड में देखेंगे कि शशांक, सवी से कहता है कि वे बच्चे गोद ले सकते हैं। सवी को यकीन नहीं होता कि ऐसा भी कोई लड़का है जो उसे अपनाने के लिए तैयार है। सबके दबाव के बाद सवी भी शादी के लिए राजी हो जाती है।
सीरियल में दिखाया जाएगा कि शशांक, सवी की जिंदगी में परेशानियां खड़ी करने आया है। उसके इरादे बुरे हैं और वह सवी की जिंदगी बर्बाद करने आया है।
अब सवाल यह है कि क्या सवी और ईशा को शशांक के प्लान के बारे में पता चलेगा? क्या रजत इस शादी को रोक पाएगा?
आगे की कहानी के लिए जुड़े रहें "गुम है किसी के प्यार में" के साथ।