Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7 January 2025: IAS बनेगी सवि! रजत देगा पत्नी को नए सपने का उड़ना, आया ये नया ट्विस्ट...
सीरियल में, सई के कहने पर रजत मंदिर मन्नत रक्षा का धागा लेने जाएगा। वो अपने घुटनों के बल पर मंदिर की सीढ़ियां चढ़ेगा। तमाम तकलीफों के बाद भी रजत नहीं रुकेगा और मंदिर में सवि के लिए दुआएं करेगा।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7 January 2025: IAS बनेगी सवि! रजत देगा पत्नी को नए सपने का उड़ना, आया ये नया ट्विस्ट...
घुटने के बल पर मंदिर की सीढ़ियां चढ़ने से रजत के पैर बुरी तरह छिल जाएंगे। वो खून में लतपत होगा, लेकिन अपनी परवाह किये बगैर रजत नर्स को धागा सौंप देगा।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7 January 2025: IAS बनेगी सवि! रजत देगा पत्नी को नए सपने का उड़ना, आया ये नया ट्विस्ट...
वहीं नर्स भी रजत के कहने पर धागा सवि की कलाई में बांध देगी। सवि की हालत अचानक बिगड़ने लगेगी। डॉक्टर सवि को शॉक देने का फैसला करेंगे। लेकिन अचानक से सवि का बीपी और वाइटल सुधरने लगेगा, जिसे देख डॉक्टर भी कहेंगे कि ये तो चमत्कार है।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7 January 2025: IAS बनेगी सवि! रजत देगा पत्नी को नए सपने का उड़ना, आया ये नया ट्विस्ट...
आगे देखने के लिए मिलेगा कि, सवि को होश आ जाएगा। पूरा परिवार सवि से मिलने जाएगा। सबसे पहले सई सवि से मिलने के लिए भागेगी। लेकिन जब रजत अंदर जाने लगेगा तो अनुभव उसे रोक देगा और कहेगा कि वो इंसान सवि से नहीं मिल सकता।
जिसकी वजह से सवि की ये हालत है। सवि को होश आने के बाद सई उससे बात करने की कोशिश करेगी। वो सवि से उसका हाल पूछेगी और कहेगी कि ये सब कैसे हुआ?
सई अपनी परी मम्मा के पास रहने की ही जिद्द करेगी, जिससे सवि को भी राहत मिलेगी। शांतनु सवि की मेडिकल फाइल रजत को दिखाएगा। उस दौरान रजत को पता चलेगा कि सवि को गोली भी लग चुकी है।
रजत हैरानी में शांतनु से सवि के बारे में पूछेगा। शांतनु सवि के अतीत के पन्ने रजत के सामने खोलेगा कि कैसे सवि का परिवार उससे अलग हुआ। सवि ने अपनी चाय की दुकान खोली।
लेकिन किस तरह ईशान को बचाने के चक्कर में सवि को गोली लगी थी। ये सब जानकर रजत के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
रजत सई के जन्मदिन पर सवि के लिए सरप्राइज प्लान करेगा। वो सई को आईपीएस ऑफिसर के रूप में तैयार करेगा और सवि से कहेगा कि तुम्हारा सपना पूरा करने की बारी आ चुकी है।
Explore