सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की शुरुआत मुक्ता से होगी जो लक्ष्मी के कहने पर जूही को हल्दी लगाएगी। ये देख पूरा मोहल्ला लक्ष्मी की तारीफ करेगा।

मोहित की मौत के बाद उसने मुक्ता को अपनाया और तीनों बच्चों का खर्चा चला रही है। ऐसे में अदिति अपनी मां से माफी मांगेगी।
कहानी में आगे लक्ष्मी सभी को बताएगी की वो दिल की बुरी नहीं है बल्कि समय के साथ रहते रहते वो ऐसी हो गई है। मुक्ता भी इस शुभ अवसर लक्ष्मी को ना रोने की सलाह देगी। धीरे-धीरे दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो रहा है।
एपिसोड में आगे जूही हल्दी के साथ-साथ तेजस्विनी को अपने फूल वाले गहने और पानी से नहला देगी। ये देख तेजस्विनी को जूही पर शक होता है।
लेकिन वो बताएगी की शादी से पहले कुछ अच्छे पल बिताना चाहती है इसलिए ये सब मस्ती कर रही है।
नील की सेहराबंदी कर परिवार बप्पा की पूजा करने वाला होता है की ऋतुराज शादी में शामिल ना होने की बात कहेगा ये कहकर की उसे कॉन्सर्ट है।
वहीं तेजस्विनी मोहित का लॉकेट अपने हाथों में सपनों को पूरा करने की उड़ान लेने के लिए तैयार है।
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की बारात ले जाने से पहले नील के साथ-साथ तेजस्विनी के कंधे पर कपास का बीज गिरेगा।
ऐसे में सभी दोनों को कहते हैं की ये बप्पा का आशीर्वाद है जिसका मतलब है उसकी शादी सफल रहेगी और धूम-धाम से होगी।
'गुम है किसी के प्यार में' देखने को मिलेगा कि मुक्ता तेजस्विनी के सारे गहने जूही को दे देगी। बातों-बातों में मुक्ता कहेगा की तेजु के जेवर उसी के साथ ही रहेंगे।
इस बीच जूही बहाना लगाती है की उसे मन्नत मांगी थी जिसके लिए महादेव के मंदिर अकेले जाना पड़ेगा।