सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी लीप के बाद तेजी से बदल रही है। अब फैंस को भी समझ नहीं आ रहा कि आखिर चल क्या रहा है।
लीप के बाद सवि एक विधवा की तरह जिंदगी जी रही थी, लेकिन अब वह रजत की नकली पत्नी बन गई है।
सई ने सवि को मां की तरह देखना शुरू कर दिया है। अब मेकर्स सवि और रजत की असली शादी करवाने के लिए जुट गए हैं।
'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में अब तक आपने देखा, रजत और सवि के झूठ को जानकर ईशा खूब ड्रामा करती है। सच सामने आने के बाद ईशा को बहुत बुरा लगता है और रजत-सवि का जश्न भी खत्म हो जाता है।
कहानी में जल्द ही कोर्टरूम ड्रामा शुरू होगा। सवि, शांतनु से बात करेगी और शांतनु उसे समझाएगा कि सई उसके दिल में जगह बना चुकी है।
दूसरी तरफ, ईशा अपने किए पर पछताएगी और अंधेरे में बैठकर खूब आंसू बहाएगी।
रजत फैसला करेगा कि वह हर हालत में सई को अपने घर वापस लाएगा। रजत, सवि को सई के घर के बाहर देखकर गुस्से में जलील करेगा।
सुबह होते ही वह अपने वकील से बात करेगा और दावा करेगा कि वह अपनी एक्स वाइफ को सबक सिखाकर रहेगा।
लेकिन कोर्ट में रजत अपनी बात पेश नहीं कर पाएगा।
सीरियल में सवि की एंट्री होते ही खेल बदल जाएगा। सवि आते ही साबित कर देगी कि सई अपनी मां के साथ नहीं रह सकती।
सवि की दलीलें सुनकर जज भी सोचने को मजबूर हो जाएगा। जल्द ही रजत को सई की कस्टडी मिल जाएगी।