Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin August 2024: सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में तेजी से बदलाव आ रहे हैं।
शादी के बादल सवि और रजत का पूरा फोकस सई पर आ गया है। हालांकि अर्श कैसे भी सई की कस्टडी हासिल करने के चक्कर में है।
सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में अब तक आपने देखा, सवि और रजत सई की वजह से खूब झगड़ते हैं।
रजत सवि को नजरअंदाज करने का फैसला करता है। ऑफिस जाने से पहले रजत की उसके पिता से भी लड़ाई होती है।
ऑफिस जाकर रजत अपने स्टॉफ की क्लास लगाता है। इतना ही नहीं रजत अपने वकील को भी हद में रहने की धमकी दे डालता है।
इसी बीच सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में एक और धमाका होने वाला है।
सीरियल गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, रजत शाम होते ही घर पहुंचेगा।
घर पर सई रजत के सवाल करना शुरू कर देगी।
एंटरटेनमेंट न्यूज के गलियारे की मानें तो सई रजत से पूछेगी कि उसकी आवाज इतनी अच्छी कैसे है। सई पूछेगी कि उसके घर में किसी को भी गाना गाना नहीं आता है।
रजत पूछेगा कि उसे ऐसा किसने कहा। सई बताएगी कि अर्श ने उसे ऐसा पूछने के लिए बोला है। अर्श का नाम सुनते ही रजत का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा।