Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 29 July: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने सालों से दर्शकों के दिलों-दिमाग में जगह बनाई हुई है। लीप के बाद की कहानी दर्शकों को पसंद नहीं आ रही थी।
लेकिन अब सवि और रजत की प्रेम कहानी में लोगों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। वहीं इस दिलचस्पी को बरकरार रखने के लिए मेकर्स एक साथ कई धमाकेदार ट्विस्ट लाने वाले हैं।
'गुम है किसी के प्यार में' के आज के एपिसोड में भी एक साथ कई मोड़ देखने को मिलेंगे। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन ट्विस्ट और टर्न्स पर
सवि को पूजा के दौरान क्लाइंट की पत्नी पहचान लेगी। इससे रजत की मुसीबत बढ़ जाएगी और वह सवि को दोबारा पूजा में पत्नी बनकर बैठने के लिए कहेगा। रजत की मजबूरी के आगे सवि को झुकना पड़ेगा।
पूजा में सवि अपने साथ सई को लेकर आएगी, जिसे देखकर भाग्यश्री की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी। हालांकि तारा भाग्यश्री के कान सवि के खिलाफ भरने की कोशिश करेगी। लेकिन रजत के पिता उसे चुप करा देंगे।
क्लाइंट के आगे सवि और रजत को फिर से मियां-बीवी बनकर सत्यनारायण की पूजा में बैठना पड़ता है। इससे भाग्यश्री पहले नाराज हो जाती है। लेकिन अमन उसे मजबूरी बताता है, जिससे भाग्यश्री मान जाती है।
सवि रजत को पूजा में साथ देख मोहल्ले वाले बात बनानी शुरू कर देते हैं। यहां तक कि वो ग्रुप में भी मैसेज डाल देते हैं कि आज सांप और नेवला एक कैसे हो गए। हर जगह उनकी बदनामी होने लगती है।
जैसे ही ईशा को पता चलता है कि सवि और रजत मियां-बीवी बनकर पूजा में बैठे हैं। ईशा का पारा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है। वो मोहल्ले के सामने रजत की पोल खोलने के लिए जाती है।
भाग्यश्री मामले को संभालने की कोशिश करती है। वो ईशा को समझाती है कि सवि को अभी उसकी बहू बने रहने दें, क्योंकि ये एक डील का सवाल है। अगर डील नहीं हुई थी सैकड़ों लोग बेघर हो जाएंगे।
'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया जाएगा कि डील साइन होने के बाद ईशा रजत का कॉलर पकड़ती है और सरेआम फटकार लगाती है।