Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 28 August 2023: गुम है किसी के प्यार में सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशा सवि को वॉर्न करेगी। सवि ईशा को गणेश उत्सव की तैयारी दिखाएगी। आयुष सवि की तारीफ करेगा और इवेंट में मदद करेगा। हालांकि उसके एक्सप्रेशंस देखकर समझ आएगा कि यह आयुष की कोई चाल है।
उधर शुक्लाजी पैसों के लिए परेशान होंगे तो ईशा को पता लगेगा कि 10 साल नौकरी के बाद भी वह परमानेंट नहीं हैं। उधर सुरेखा ईशान के हाथों शांतनु और ईशा के डिवोर्स पेपर भेजेगी। ईशा को धमकी मिलेगी।
शो में दिखाया जाएगा कि ईशा सवि से कहेगी कि उसकी दुश्मनी का खामियाजा सवि को भुगतना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि वह कुछ दिन हॉस्टल में शिफ्ट न हो।
सवि मान जाएगी। इसके बाद सवि ईशा को गणेश उत्सव की तैयारियां दिखाएगी। ईशा उसकी तारीफ करेगी। इस बीच आयुष आकर उसे कुछ सामान देगा।
ईशा की तारीफ करेगा और कहेगा कि वह अपना कॉन्ट्रिब्यूशन बप्पा के लिए देना चाहता है। सवि सामान रख लेगी। आयुष के हावभाव से पता चलेगा कि वह सुधरा नहीं बल्कि सवि के खिलाफ साजिश रच रहा है।
ईशा को जब पता चलेगा कि शुक्लाजी 10 साल काम करने के बाद भी पर्मानेंट नहीं हैं तो वह मामले की जांच करेगी। निशिकांत फाइल्स मैनेज करते-करते परेशान हो जाएगा।
ईशान परेशान होगा तो सुरेखा उसके हालचाल लेने जाएगी। वह ईशान के सामने फिर इमोशनल ड्रामा करेगी।
सुरेखा ईशान से कहेगी कि वह शान्तनु का डिवॉर्स करवाएगी। ईशान बोलेगा कि वह साइन लेकर आएगा।
निशिकांत यशवंत को बताएगा कि उसने सवि का बैकग्राउंड पता किया। मंदार ईशा से बदला लेने की ताक में है। ईशा को कोई फोन पर जान से मारने की धमकी देगा।
भोसले फैमिली गणेश उत्सव की पूजा के लिए तैयार होगी। अस्मिता, शिखा ईशा से मिलने के लिए खुश होंगी। ईशान कहेगा कि उसका कॉलेज जाने का मन नहीं है।
सुरेखा उसे तलाक के कागज देगी। वह ईशा से पेपर्स पर साइन करवाने के लिए कॉलेज जाने के लिए रेडी हो जाएगा।