Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में का ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. टीआरपी के मामले में सीरियल नंबर वन पर है और इसने अनुपमा को पीछे छोड़ दिया है.
ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि आयुष सवी के डांस पार्टनर शाश्वत के साथ बदमाशी करता है. वो उसके पानी में कुछ मिला देता है ताकि वो उसके साथ डांस में हिस्सा ना ले सकें.
ईशान, सवी से शाश्वत के बारे में पूछता है और उसके बाद हर कोई उसे खोजने लगते है. वहीं, दुर्वा और आयुष का डांस परफॉर्मेंस खत्म हो जाता है. शांतनु से निशिकांत अपनी बेटी को खुश देख उसकी तारीफ करता है. शुक्ला शाश्वत को खोजता है और उसे वॉशरूम से बाहर लेकर आता है.
गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दुर्वा सवी का मजाक उड़ाती है क्योंकि वह अपने ही डांस परफॉर्मेंस में लेट से आ रही है. ईशान और सवी के पास शुक्ला शाश्वत को लेकर आता है.
ईशान बहुत कोशिश करता है कि शाश्वत जाग जाए, लेकिन वो नहीं जागता. ईशान कहता है कि देखकर लग रहा कि उसकी हालत काफी खराब है और वो डांस नहीं कर पाएगा. वो सवी से कहता है कि उसे कुछ करना होगा.
सवी के दोस्त कहते है कि वो उसकी मदद नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें डांस स्टेप नहीं पता. स्टेज पर अवनि सवी को डांस के लिए बुलाती है.
स्टेज पर ईशान को सवी के साथ परफॉर्म करते देख सुरेखा और यशवंत काफी शॉक्ड हो जाते है. डांस परफॉर्मेंस में ईशान और सवी के हाथ में वरमाला है. सवी ईशान से कहती है कि वह यह शादी अपनी मर्जी के खिलाफ कर रही है.
और जब वह डॉक्टर बन जाएगी तो वह इस शादी से अलग हो जाएगी. जिसके बाद ईशान कहता है कि अब से उसे डॉक्टर बनाना उसका लक्ष्य है. शांतनु तुरन्त ईशा को वीडियो कॉल कर डांस दिखाता है.
सुरेखा दुर्वा से पूछती है कि सवी कैसे डांस कर रही है और उसका डांस पार्टनर तो बीमार था ना. दुर्वा सुरेखा से कहती है कि उसे खुद समझ नहीं आ रहा कि क्या हो रहा है.
ईशान और सवी डांस में सवी के माता-पिता की कहानी दिखाते हैं. वहीं, शक्ति अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर भाविका शर्मा के साथ एक तसवीर पोस्ट की है. फोटो में शक्ति एक पुलिस अधिकारी की वर्दी में दिख रहे है, जबकि सवी अपनी मां सई के जैसे ड्रेसअप में दिख रही है.