Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 27 May: गुम है किसी के प्यार में स्टार प्लस का मोस्ट पॉपुलर सीरियल गुम है। इस शो में इस वक्त काफी ड्रामा देखने केा मिल रहा है।
शो में एक तरफ सवि और ईशान के तलाक का ड्रामा चल रहा है, तो दूसरी तरफ सवि अपनी दुकान जल जाने से परेशान है। वहीं, शो में जब से एसएचो भंवर पाटिल की एंट्री हुई है एक अलग ही कहानी देखने को मिल रही है।
हाल के एपिसोड में दिखाया गया कि सवि की दुकान में आग लगने के बाद एसएचो भंवर पाटिल की एंट्री होती है।
वो थाने में यशवंत राव के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने जाती है तो वहां उसकी मुलाकात पाटिल से होती है। पहली नजर में ही पाटिल सवि को अपना दिल दे बैठता है। सवि इस बात से अंजान पाटिल की हर बात मानती है।
शो में दिखाया गया कि सवि अपनी ताई के साथ अनाथ आश्रम जाती है, जहां ईशान भी पहुंचता है। ईशान सवि को देखकर हैरान रह जाता है। ऐसे में अनाथ आश्रम की ओनर ईशान को बताती है कि हरिणी काफी वक्त से यहां आती है, लेकिन सवि पहली बार आई है।
इसके बाद सवि पूरे मन से बच्चों के साथ घुल मिल जाती है। वो बच्चों के लिए खाना लगाती है। ऐसे में वहां पर एक महिला खाने का डिब्बा लेकर आती है जो प्रेग्नेंट होती है। सवि उसे इस हालत में भारी डिब्बा उठाता देखकर गुस्सा करती है। इसके बाद सवि खुद ही सारा काम करती है।
इसके बाद अचानक ही उस महिला को लेबर पेन शुरू हो जाता है। उसकी बच्चेदानी की थैली फट जाती है, जिसकी वजह से उसकी और उसके बच्चे की जान खतरे में आ जाती है।
ऐसे में ईशान सवि से कहता है कि उसे मेरी गाड़ी में हॉस्पिटल ले चलो, लेकिन वहां तक पहुंचने का भी वक्त नहीं था। इसके बाद सभी ने मिलकर उसकी डिलीवरी अनाथ आश्रम में ही कराई और उसने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया।
सवि उस बच्चे को गोद में लेकर उसे खिलाती है कि तभी ईशान सवि के कंधे पर हाथ रख कर बच्ची को प्यार करता है। सवि ईशान से कहती हैं कि मैंने हमेशा चाहा कि मेरी एक प्यारी सी बेटी हो ये सुनते ही ईशान ने कहा मैंने भी।
ऐसे में वहां पर डॉक्टर आती और कहती है कि आप दोनों इस बच्ची के साथ कितने अच्छे लग रहे हैं अपनी फैमिली क्यों नहीं शुरू करते हैं। इस पर रीवा वहां आ जाती है और चिल्लाते हुए कहती है ये मेरे मंगेतर हैं और इनका कल तलाक होने वाला है। ये सुनकर सभी हैरान रह जाते हैं।