Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 24 September, 2024: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी कब्जा जमाया हुआ है। बीते 4 साल से सीरियल टीआरपी लिस्ट में भी टॉप 5 में बना हुआ है।
लेकिन इन दिनों मेकर्स इसकी रेटिंग बढ़ाने के लिए खूब जद्दोजहद कर रहे हैं। बीते दिन भी भाविका शर्मा स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' में देखने को मिला कि सवि घर देर से लौटती है और रजत के पूछने पर उल्टा जवाब देती है।
इस बात से शांतनु भी नाराज हो जाता है। लेकिन 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया जाएगा कि सवि फिर से छोरी-छुपे जिगर से मिलने जाएगी। वो अपने साथ-साथ गरीब बच्चों के लिए बनाया हुआ खाना भी ले जाएगी।
वहीं भाग्यश्री को रिद्धि से पता चलेगा कि गरीब बच्चों के लिए खाना किसी और की वजह से नहीं बल्कि सवि के कारण खत्म हुआ है। ऐसे में वो रोना-पीटना शुरू कर देगी। यहां तक कि इसकी शिकायत रजत से भी करेगी।
सवि बैंक में 25 लाख के लोन के लिए आवेदन करेगी। लेकिन उसके लिए ईशा के पास फोन आएगा। हालांकि ईशा को लगेगा कि बैंक वाले फ्रॉड कर रहे हैं, ऐसे में वो लोन को अपनी मंजूरी नहीं देगी।
अर्श के कहने पर कियान कठपुतली बनकर नाचेगा। ऐसे में अर्श उसका फायदा उठाने की पूरी-पूरी कोशिश करेगा। वो बर्थडे पार्टी में रजत को सबक सिखाने और सरेआम उसके परिवार को नीचा दिखाने की कोशिश करेगा।
सवि देर से घर लौटेगी, जिससे रजत उससे तर-तरह के सवाल करेगा। ऐसे में सवि कहेगी कि वो स्कूल में थी और काम कर रही थी। लेकिन सवि की बात से रजत को आशका की याद आ जाएगी, जो उसे झूठ बोलकर धोखा देती थी। ऐसे में वो कहेगा कि सारी ही औरतें एक जैसी होती हैं।
'गुम है किसी के प्यार में' में एंटरटेनमेंट का डोज यहीं पर खत्म नहीं होता है। शो में दिखाया जाएगा कि रजत को पता चल जाएगा कि सवि किसी और के साथ थी। वो उसे आधीरात को घर से निकाल देगा और सफाई देने का मौका तक नहीं देगा।
कियान आशका का बदला लेने के लिए रजत को फोन करेगा और उसे जन्मदिन पर बुलाएगा। कियान रजत के साथ-साथ पूरे परिवार को बर्थडे पार्टी के लिए बुलाएगा। हालांकि ये सब वो अर्श के कहने पर करेगा।