स्टार प्लस के लोकप्रिय शो 'गुम है किसी के प्यार में' में मेकर्स लगातार नए ट्विस्ट और टर्न्स लाकर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। शो में हुए हालिया बदलावों ने दर्शकों को काफी चौंका दिया है।
जहां एक तरफ, शो के लीड एक्टर शक्ति अरोड़ा को हितेश भारद्वाज ने रिप्लेस कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ ईशान के आई-बाबा समेत पूरा भोसले परिवार शो से बाहर हो चुका है।
इसके साथ ही, शो में कई नए किरदारों की एंट्री भी हो चुकी है। आइए, जानते हैं कि आगे क्या होने वाला है।
'गुम है किसी के प्यार में' में अब तक हमने देखा कि ईशान की मौत के बाद, उसके आई-बाबा सवि को अपनी बेटी मानकर उसका घर बसाने की कोशिश कर रहे हैं।
नए लीड एक्टर हितेश भारद्वाज यानी रजत ठक्कर अपनी ऑन-स्क्रीन बेटी अमायरा ठाकुर यानी सायशा के साथ नजर आ रहे हैं।
सायशा की मां अब इस दुनिया में नहीं हैं, इसलिए रजत की मां उनके लिए नई-नई लड़कियों के रिश्ते लेकर आती रहती हैं, ताकि वह अपनी पुरानी यादों को भुलाकर आगे बढ़ सकें।
अब शो में सायशा (सई) सवि को अपनी परी मां मान चुकी है। एक महत्वपूर्ण ट्विस्ट यह है कि सवि कभी मां नहीं बन सकती है और उसकी आई यह सच लड़केवालों से छुपाने की कोशिश कर रही है। नए एपिसोड में, सवि और रजत की पहली खट्टी-मीठी नोक-झोंक देखने को मिलेगी।
सवाल यह है कि क्या सवि की मां बनने वाली बात लड़के वालों को पता चलेगी या नहीं? क्या सई को मां का प्यार मिलेगा या नहीं? और क्या सवि और रजत अपनी जिंदगी में आगे बढ़ पाएंगे? इन सब सवालों के जवाब आपको स्टार प्लस पर रात 8:00 बजे मिल जाएंगे।
शो में नए किरदारों की बात करें तो हितेश और भाविका मुख्य भूमिका में हैं। इनके ऑन-स्क्रीन रिश्ते को जोड़ने का काम बाल कलाकार अमायरा खुराना करेंगी। इसके अलावा, शो में वरुण जैन, पल्लवी प्रधान और करणवीर बोहरा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
'गुम है किसी के प्यार में' के नए ट्विस्ट और टर्न्स के साथ नए किरदारों की एंट्री ने शो को और भी दिलचस्प बना दिया है। इस शो का हर एपिसोड दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब हो रहा है। इसलिए, इसे मिस न करें और जानें कि आपके पसंदीदा किरदारों की जिंदगी में आगे क्या होता है।