Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 24 January 2024: ईशान दिखायेगा रीवा को उसकी औकात, बनेगा देवदास
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में ईशान चारों तरफ से फंस चुका है। ईशान को लगता है कि उसकी वजह से सवि के परिवार की मौत हुई है।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 24 January 2024: ईशान दिखायेगा रीवा को उसकी औकात, बनेगा देवदास
ऐसे में ईशान ने सवि के साथ शादी कर ली है। ये शादी करके ईशान बुरी तरह बर्बाद हो चुका है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में अब तक आपने देखा, एक्सीडेंट के बाद ईशान घर पर जाता है।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 24 January 2024: ईशान दिखायेगा रीवा को उसकी औकात, बनेगा देवदास
परिवार के लोग ईशान की चोट देखकर घबरा जाते हैं। ईशान अकेले में सुरेखा को शादी का सच बताने की कोशिश करता है। हालांकि सुरेखा ईशान की एक बात नहीं सुनती।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 24 January 2024: ईशान दिखायेगा रीवा को उसकी औकात, बनेगा देवदास
जिसके बाद ईशान रीवा के पास जाता है। यहां पर रीवा ईशान के साथ फ्लर्ट करती है। ईशान रीवा को हाथ लगाने से भी इनकार कर देगा।
ईशान के मन में बार बार सवि का ख्याल आता है। वहीं सवि भी अपनी बहन के साथ समय बिताती है।
इसी बीच सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में एक और मनहूसियत फैलने वाली है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में आप देखेंगे, ईशान अपने संगीत के लिए तैयार हो जाएगा।
परिवार रीवा और ईशान के परिवार के लोग शादी के लिए शुभ मुहूर्त जानने के लिए पंडित के पास जाएंगे। पंडित ईशान की कुंडली देखकर चौंक जाएगा।
पंडित दावा करेगा कि ईशान की शादी तो पहले ही हो चुकी है। ये बात जानकर सुरेखा को सदमा लग जाएगा।
वहीं रीवा की मां भी चौंक जाएगी। सारी बातें नजरअंदाज करके ईशान का परिवार संगीत का हिस्सा बनेगा।
यहां पर ईशान जमकर शराब पीने वाला है। शराब के नशे में ईशान खूब बखेड़ा खड़ा करेगा। ईशान चीख चीखकर सबको बताने की कोशिश करेगा कि वो सवि के साथ शादी कर चुका है।
हालांकि ईशान ऐसा कर नहीं पाएगा। ईशान शादी के मंडप में ये राज रीवा को बताने वाला है।