गुम है किसी के प्यार में सीरियल टीआरपी चार्ट में अनुपमा को मात दे चुका है। सवि और ईशान की दोस्ती का ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। ईशान सवि के दिमाग से इम्प्रेस हो चुका है।
अब वह उसके लिए पजेसिव होता भी दिखाई देगा। सवि और बाजीराव को साथ डांस करते देख ईशान को जलन होगी। लेटेस्ट एपिसोड में भोसले इंस्टिट्यूट की डांडिया नाइट दिखाई जाएगी।
सीरियल में आप देखेंगे कि भोसले इंस्टिट्यूट नवरात्र का फंक्शन होगा। सवि अरेंजमेंट्स करेगी और उसकी काफी तारीफ होगी। सवि शुक्लाजी की अम्मा से घट स्थापना करवाएगी।
ईशान उसका साथ देगा और ईशा चिढ़ जाएगी। डांडिया नाइट में सभी ट्रडिशनल कपड़ों में सज-धजकर पहुंचेंगे।
अन्वी डीजे बनेगी जिसे देखकर दूर्वा दंग रह जाएगी। सवि काफी खूबसूरत लगेगी। ईशान उसे डांस करते देखेगा।
ईशान के दोस्त भी इस प्रोग्राम में पहुंचकर सरप्राइज देंगे। साथ पढ़ने वाले लोगों का रीयूनियन होगा जिसमें बाजीराव की धांसू एंट्री होगी।
बाजीराव वहां डांस करेगा और हर कोई उसे देखता रह जाएगा। सवि बाजीराव के साथ डांस करेगी तो ईशान को जलन होगी। सवि ईशान के साथ डांडिया करेगी। ईशान ठीक से डांडिया नहीं खेल पाएगा तो सवि उसे सिखाएगी।
शान्तनु, अस्मिता और शिखा दोनों को साथ डांस करते देख खुश होंगे। वहीं दूर्वा फिर सवि के लिए गंदी भाषा बोलेगी।
वह कहेगी कि उसे ठीक लगता था कि सवि मर्दों को रिझाने में आगे है। यशवंत राव सुलेखा से कहेंगे कि क्या उसे यकीन है कि सवि को ईशान में इंट्रेस्ट नहीं।
दोनों को साथ देखकर तो ऐसा नहीं लग रहा। इस पर सुलेखा कहेगी कि हो सकता है ईशान की शादी की बात सुनकर सवि ने उसके सामने मन की बात छिपाई हो।
फंक्शन के बीच सवि के पास हरिणी का फोन आएगा कि किरण ने उसको बुरी तरह मारा। सवि वहां पहुंचकर किरण को जमकर मारेगी। वह त्रिशूल लेकर दुर्गा का रूप धारण करेगी और किरण को सबक सिखाएगी।