Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 20 September, 2024: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर आने की पूरी-पूरी कोशिश कर कर ली है।
अनुपमा को पछाड़ने के लिए 'गुम है किसी के प्यार में' ने सारे हथकंडे अपना लिये हैं। बीते दिन भी 'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया गया कि स्कूल से लौटते वक्त सवि और सई को गुंडे घेर लेते हैं।
लेकिन रजत उन्हें बचाता है। हालांकि 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
​'गुम है किसी के प्यार में' में देखने को मिलेगा कि मृणमयी और अमन के बीच प्यार के फूल खिलने शुरू हो जाएंगे। मृणमयी अपने दिल की बात सवि से बताएगी और सवि को भी ये जानकर काफी खुशी होगी।​
​आशका पैसों की किल्लत के कारण जगह-जगह काम मांगने की कोशिश करेगी। लेकिन आशका को काम नहीं मिलेगा। ऊपर से उसे ताना दिया जाएगा कि आशका को ज्यादातर काम अर्श के कारण ही मिलते हैं। इससे आशका बुरी तरह बौखला जाएगी।​
​अपने खर्चों और पैसों की कमी के कारण आशका अर्श से पैचअप करने का फैसला करेगी। वहीं दूसरी ओर अर्श भी होटल में उसके कमरे के बाहर खड़ा रहेगा। वो तोहफा लाकर आशका को बहलाने की कोशिश करेगा।​
​'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया जाएगा कि अमन और मृणमयी के बीच जहां प्यार के फूल खिलेंगे। वहीं दूसरी ओर रजत अमन का रिश्ता मिस्टर कोठारी की कजन के साथ तय कर देगा। जबकि सवि उससे कहेगी कि उसे एक बार अमन से पूछ लेना चाहिए।​
​अमन से बात करने के चक्कर में रजत का फोन सवि के पैर पर गिर जाएगा, जिससे उसके पैर में चोट लग जाएगी। हालांकि रजत उसका पूरा-पूरा ख्याल रखेगा। वो सवि के पैरों पर दवाई लगाएगा और उसे आराम करने के लिए कहेगा।​
​रजत अमन से पूछने के लिए उसके पास फोन करेगा। वो अमन से कहेगा कि उसने उसका रिश्ता तय कर दिया है। इस बात से अमन के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। वो रजत को मृणमयी के बारे में बताने की कोशिश करेगा, लेकिन ऐसा नहीं कर पाएगा।​
​सवि अपनी बेटी सई के साथ अस्पताल जाएगी, जहां उसे तारा के बारे में पता चलेगा। वो फोन नंबर से तारा के बारे में पता करने की भी कोशिश करेगी और उसका शक यकीन में बदल जाएगा। सवि ये बात भाग्यश्री से कहेगी, लेकिन वो उसकी बात नहीं मानेगी।​