सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में मामा के आने से एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। सवि को भनक लग गई है कि मामा की नीयत ठीक नहीं है।
ऐसे में सवि मामा के हाथ धोकर पीछे पड़ने वाली है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में अब तक आपने देखा, सवि मामा और अनवी को साथ देखती है।
सवि ईशान को बताती है कि मामा अनवी के साथ कुछ तो गलत कर रहा है। सवि की बातों में आकर ईशान अनवी से बात करता है।
अनवी ईशान के सामने झूठ बोलती है। जिसके बाद ईशान और सवि का झगड़ा हो जाता है। इसी बीच सवि को पता चल जाता है कि मामा अनवी के साथ गंदी हरकतें करता है।
ये बात जानकर सवि का पारा चढ़ जाएगा। सवि परिवार के सामने मामा की पोल खोलने वाली है। ऐसा करके सवि अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मारने वाली है।
ये बात सुनकर सुरेखा और यशवंत का खून खौल जाएगा। यशवंत सवि को जबान पर लगाम लगाने के लिए कहेगा। वहीं सुरेखा भी सवि को जलील करेगी।
बात को संभालने के लिए ईशान भी सवि को ही गलत बताएगा। वहीं मामा भी अपने बयान से पलट जाएगा।
मामा कहेगा कि वो अनवी को अपनी बेटी की तरह मानता है। अनवी भी अपनी जबान पर ताला लगा लेगी। ऐसे में सवि अपनी ससुराल में पूरी तरह से अकेली पड़ने वाली है।
सवि सबको बताने की कोशिश करेगी कि मामा ने अनवी के साथ क्या किया है। कोई भी सवि की बात पर यकीन नहीं करेगा। ऐसे में सवि मामा की पोल खोलने के लिए नई चाल चलेगी। जिसकी वजह से मामा का सच पूरे परिवार के सामने आ जाएगा।