टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में इन दिनों ड्रामा अपने चरम पर है। शो में जल्द ही लीप आने वाला है, लेकिन उससे पहले मेकर्स ने जबरदस्त बवाल मचाया हुआ है।
भंवर पाटिल ने सभी को बंधक बनाया हुआ है और वह सवि से शादी करने के लिए उतावला है। इस रोमांचक मोड़ पर कहानी घूम रही है, लेकिन एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।
कहा जा रहा है कि सई और विराट की शो में एक बार फिर एंट्री होने वाली है। शो में सई और विराट की मौत दिखाई गई थी, तो मेकर्स उन्हें वापस कैसे लाएंगे? आइए, जानते हैं।
इन दिनों शो 'गुम है किसी के प्यार में' के एपिसोड में हर रोज नया बदला देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लीप से पहले सवि और ईशान की शादी होगी, लेकिन मंडप में ही कुछ दुर्घटना घट जाएगी।
इसी बीच इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें शो के नए ट्विस्ट का खुलासा हुआ है।
दावा किया गया है कि सई के रूप में आयशा सिंह और विराट के किरदार में नील भट्ट एक बार फिर शो में नजर आएंगे।
लीप से पहले सई और विराट की स्पेशल अपीरियंस होगी। रिपोर्ट के अनुसार, सवि बेहोश हो जाएगी और सपने में उसकी मुलाकात अपने मां पापा, यानी सई और विराट से होगी।
इस खास सीन के लिए ही आयशा और नील शो में वापसी करेंगे। सोशल मीडिया पर इस खबर से फैंस बहुत खुश हैं और अब हर कोई इस पॉपुलर जोड़ी को फिर से स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित है।
फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब वे अपनी पसंदीदा जोड़ी को फिर से साथ देख पाएंगे। 'गुम है किसी के प्यार में' के इस महा ट्विस्ट ने दर्शकों की दिलचस्पी को और बढ़ा दिया है।
इस नाटकीय मोड़ के साथ, शो में सस्पेंस और रोमांच अपने चरम पर है। देखते रहिए 'गुम है किसी के प्यार में' और जानिए क्या नया ड्रामा होने वाला है!