सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि सवि और ईशान ईशा के पोस्टर लगाते हैं। ईशान ईशा को पुरानी याद बताएगा वहां से सवि ईशा का क्लू निकालेगी। सवि और ईशान ईशा को ढूंढ़ निकालेंगे। ईशा की हालत देखकर सभी शॉक्ड रह जाएंगे।
ईशा वहां फूट-फूटकर रोएगी लेकिन ईशान उसे आई नहीं कहेगा, उसे फिर से सदमा लगेगा। शान्तनु ईशा के साथ रहने का फैसला लेगा। सुलेखा फिर ईशा के खिलाफ जहर उगलेगी।
गुम है किसी के प्यार में सीरियल में दिखाया जाएगा कि पोस्टर लगाने के बाद सवि ईशान से उसके बचपन की यादें पूछेगी।
ईशान कहेगा कि वो यादें उसके लिए बहुत दर्दनाक हो गई हैं। वह बताएगा कि कैसे पुराने घर में वह ईशा और शान्तनु के साथ रहता था।
सवि अचानक से बोलेगी कि ईशा जरूर पुराने घर में होगी।
सवि और ईशान वहां पहुंचते हैं तो ईशा सदमे में ईशान के बचपन में पहुंच चुकी होती है। वह ईशू-ईशू करती उसके पीछे खाना खिलाती घूम रही होती है।
उसे देखकर ईशान, सवि और शान्तनु शॉक्ड हो जाते हैं। शान्तनु उसे वापस होश में लाता है। इसके बाद ईशा ईशान के सामने गिड़गिड़ाती रहती है लेकिन ईशान उससे बात नहीं करता।
शान्तनु घर जाकर यशवंत और सुलेखा से बोलता है कि ईशा को उसकी जरूरत है और वह उसके साथ रहेगा। सुलेखा और यशवंत उसे बहुत समझाते और कान भरते हैं लेकिन शान्तनु नहीं मानता।
शान्तनु ईशा के पास पहुंचता है तो वह बोलती है कि उसे उसकी जरूरत नहीं है।
शान्तनु कहता है कि भले उसे जरूरत न हो लेकिन उसे ईशान और ईशा दोनों की जरूरत है। तभी ईशान वहां पहुंचता है और बोलता है कि वह ईशा और शान्तनु से माफी मांगने आया है।