सीरियल गुम है किसी के प्यार में इस वक्त काफी सारे ट्विस्ट एंड टर्न आते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीरियल की कहानी में सवि और ईशान के बीच एक बार फिर से लड़ाई होती हुई दिखाई दे रही है।
जोकि रीवा की वजह से नहीं बल्कि ईशान के मुकुल मामा की वजह से हो रही है। मुकुल मामा के इरादे नेक नहीं है इस बारे में सवि को पता लग रहा है।
जब सवि ईशान को ये बताएगी कि बेचारी अनवी के साथ मुकुल मामा क्या-क्या कर रहे हैं। ये सुनकर ईशान को काफी गुस्सा आएगा।
वो सवि से कहेगा कि उसके औऱ उसके परिवार के लिए मुकुल मामा ने काफी कुछ किया है वो ऐसा कर ही नहीं सकते हैं।
इसके बाद सीरियल के अंदर सवि ईशान से कहेगी वो एक बार इस बारे में जाकर अनवी से बात करें। जब वो बात करना जाता है तो अनवी ईशान को सच नहीं बताती।
वो मुकुल मामा को खड़की से बाहर देखकर झूठ बोल देती है कि पढ़ाई की वजह से उसे टेंशन हो रही है। जब ईशान अनवी से बात कर रह होगा उस वक्त सवि घरवालों के साथ मौजूद होगी।
अक्का साहिब उससे कहेगी कि ईशान कहां पर है तो वो बताएगी कि वो अनवी से बात कर रहा है कुछ जरूरी। तो ये सुनकर मुकुल मामा के कान खड़े हो जाएंगे और वो अनवी के कमरे के बाहर जाकर खड़ा हो जाएगा।
सीरियल में आगे ईशान सवि पर गुस्सा होगा कि वो इस तरह के गलत चीजें उसके मामा के बारे में कैसे सोच सकती है?
इस चीज को लेकर दोनों में बहस हो जाएगी। सभी घरवालें उनसे पूछेंगे कि आखिर वो क्यों लड़ाई कर रहे हैं।
ईशान किसी को भी मुकुल मामा वाली बात नहीं बताना चाहेगा, लेकिन सवि नहीं मानेगी। इसके बाद घर में काफी वबाल होता हुआ दिखाई देगा।