स्टार प्लस का मोस्ट पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' इस वक्त दर्शकों को खूब ड्रामा और सस्पेंस का मजा दे रहा है। हर एपिसोड में नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं।
हाल ही के एपिसोड्स में रीवा का ईशान से शादी करने का सपना टूट गया, जब ईशान ने सवि से अपने प्यार का इज़हार किया।
भंवर पाटिल ने भोसले परिवार को अपने कब्जे में कर रखा है और सवि ने भंवर पाटिल से शादी करने के लिए हामी भर दी, लेकिन उसे यकीन नहीं हो रहा है कि भंवर शादी के बाद सभी को जिंदा छोड़ेगा या नहीं। इसी चिंता के चलते सवि ने एक प्लान बनाया।
सवि ने शिखा के साथ मिलकर एक योजना बनाई, जिसमें शिखा को पेट दर्द का नाटक करना था। शादी की रस्में शुरू होते ही, शिखा जोर-जोर से पेट पकड़कर चिल्लाने लगी और जमीन पर लेट गई।
यह देखकर परिवार के सभी सदस्य घबरा गए। सवि ने कहा कि शिखा वैनी के पेट में बच्चा लात मार रहा है।
यह सुनकर भंवर पाटिल को गुस्सा आ गया और उसने सवि को शिखा के पास जाने से रोकने की कोशिश की। सवि ने भंवर को शादी न करने की धमकी दी और कहा कि शिखा वैनी की हालत बिगड़ रही है, डॉक्टर को बुलाओ।
सवि ने स्थिति को बाहर पहुंचाने के लिए एक नोट लिखा और बाहर भेजा। इस नोट को पढ़कर ईशा को सारी स्थिति समझ में आ गई।
ईशा डॉक्टर बनकर अंदर पहुंची और शुक्ला जी भी उनके साथ गए। अंदर जाते ही ईशा ने सवि और ईशान का हाथ पकड़कर कहा कि सब ठीक हो जाएगा।
अब देखना यह है कि ईशा अपनी चतुराई से अपने परिवार को बचा पाएगी या नहीं। ईशा की एंट्री और सवि की योजना के चलते कहानी में और भी दिलचस्प मोड़ आएगा। क्या भंवर पाटिल को सवि और ईशा की योजना का पता चलेगा या वे सफल होंगे?
आने वाले एपिसोड्स में और भी धमाकेदार घटनाओं के साथ शो में उत्सुकता बढ़ने वाली है। सभी दर्शक इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि सवि और ईशा की यह रणनीति कैसे काम करेगी और क्या वे अपने परिवार को सुरक्षित निकाल पाएंगे।