Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist 18 July: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
वहीं आज भी भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज के शो में कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन ट्विस्ट पर
'गुम है किसी के प्यार में' में देखने को मिलेगा कि सवि की याद में तड़प रही भाग्यश्री सवि को भी उल्टा सीधा बोलेगी। वह कहेगी कि उस सवि के कारण मेरी बच्ची आशका के पास चली गई है, जहां वो उसकी जिंदगी नर्क बना देगी।
सई को आशका अपने साथ ले जाएगी। वह उसे ढेर सारे खिलौने और चॉकलेट से रिझाने की कोशिश करेगी। लेकिन सई इन सबके बाद भी मायूस रहेगी। वहीं कुछ देर बाद किसी काम के लिए आशका उसे छोड़कर भी चली जाएगी।
शशांक, सवि के घर आकर उससे माफी मांगेगा और रिश्ता दोबारा जोड़ने की बात कहेगा। लेकिन सवि उसे ठुकरा देगी। इसपर शशांक रजत से जाकर कहेगा कि वह उसके कहने पर वहां गया था, लेकिन सवि राजी नहीं हुई। शशांक की बात सुनकर सवि रजत और उसे खूब खरी-खोटी सुनाएगी।

रजत अपनी बच्ची के लिए तड़पेगा। वह उसके कमरे में जाकर बैठ जाएगा और उसकी यादों से खुद को जोड़ेगा। वह सई की छोटी-छोटी बातों को याद करेगा और अपनी गलती पर भी पछताएगा कि उसने सई का अच्छे से ख्याल नहीं रखा।
सई की यादों के साथ-साथ रजत को ये चीज भी याद आएगी कि आशका कैसे रजत से अचानक ही रिश्ता तोड़कर चली गई थी। रजत के साथ-साथ उसने अपनी बेटी सई पर भी जरा भी ध्यान नहीं दिया था।
सई की यादों के साथ-साथ रजत को ये चीज भी याद आएगी कि आशका कैसे रजत से अचानक ही रिश्ता तोड़कर चली गई थी। रजत के साथ-साथ उसने अपनी बेटी सई पर भी जरा भी ध्यान नहीं दिया था।
'गुम है किसी के प्यार में' में आगे देखने को मिलेगा कि सवि बच्चा गोद लेने के लिए एप्लिकेशन लगाती है, जिसे रद्द कर दिया जाता है। इस बात से सवि का दिल बुरी तरह टूट जाता है।
सवि को तकलीफ में देखकर रजत उसपर नमक छिड़केगा। वह कहेगा कि आज तुम्हारी जो हालत है वह तुम्हारे कर्मों के कारण ही है। आज जिस दर्द से मैं गुजर रहा हूं उससे तुम भी गुजर रही हो।